{"_id":"38361858d959e16d287560c231df6b2b","slug":"legal-services-said-district-judge-in-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक सेवा शिविर में बोले जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक सेवा शिविर में बोले जिला जज
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तहसील सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें प्राधिकरण के जिलाध्यक्ष और जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जीवन में अनुशासन का बड़ा रोल है। मनुष्य को विधिवत, नियमित रूप से जीवनयापन करने में अनुशासन जरूरी है। जो व्यक्ति अनधिकृत चेष्टा नहीं करता वह जीवन में सुख, शांति प्राप्त करता है।
विज्ञापन
जिला जज ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अकारण किसी की शिकायत न करे, लेकिन जहां अस्मिता को चुनौती मिले तो वहां शिकायत जरूर होनी चाहिए। साथ ही मनुष्य को तन, मन, परिवेश को स्वच्छ रखना चाहिए। जिससे हर कोई कानूनी दायरे में सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
सिविल जज जूनियर डिविजन और प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना ने कानून के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों की रक्षा के बारे में विस्तार से बताया। एसडीएम फिंचा राम चौहान ने कई उदाहरणों के जरिए लोगों को कानून के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सीओ धनी राम ने महिलाओं, बालक, बालिकाओं से संबंधित कई विधियों की जानकारी दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भट्ट ने लोगों से कानूनी ज्ञान अर्जित कर उसका लाभ प्राप्त करने के लिए तत्पर रहने के बारे में बताया।
उत्तराखंड बार के अध्यक्ष गोविंद भंडारी, तहसीलदार पीएस मेहरा ने भी कानूनी जानकारियां दी। एडवोकेट गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने संचालन किया। वहां गंगा किरमोलिया, ग्रामीण बैंक के प्रबंधक हीरा सिंह ऐठानी, गणेश माजिला, धन सिंह ठठोला आदि थे।