फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Legacy waste will be zero in six months, dumping sites will be converted into gardens or parks.

Bageshwar News: छह महीने में शून्य होगा लेगेसी वेस्ट, डंपिंग स्थल पर बनेंगे उद्यान या पार्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Legacy waste will be zero in six months, dumping sites will be converted into gardens or parks.
बागेश्वर। जिले में लंबे समय से डंपिंग स्थल पर जमा कूड़े (लेगेसी वेस्ट) को शून्य करने के लिए प्रशासन गंभीर हो गया है। आगामी छह महीने के भीतर इन स्थलों पर जमा कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। जिले में कचरा जलाने, प्लास्टिक के अनुचित निस्तारण और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम आकांक्षा कोंडे ने जिला गंगा समिति की बैठक में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने नगर पालिका के ईओ विनोद सिंह जीना को विशेष कार्ययोजना बनाकर नगर में लंबित लेगेसी वेस्ट का सितंबर तक शत-प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए। गरुड़ और कपकोट के ईओ से लेगेसी वेस्ट की जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां-जहां कचरा निस्तारण के बाद भूमि खाली होगी, उस स्थान को पार्क, उद्यान या अन्य जनोपयोगी भूमि के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा करते हुए प्रत्येक निकाय और ग्राम पंचायत से कुल परिवारों और निर्मित सोख गड्ढों की संख्या प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता की बेहतर स्थिति वाले गांवों को मॉडल स्वच्छ ग्राम के रूप में चिह्नित करने के निर्देश दिए। सभी ईओ से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को सुदृढ़ बनाकर शत-प्रतिशत घरों को कवर करने को कहा। अवैध कचरा डंपिंग के हॉट स्पॉट की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता से समाप्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएफओ आदित्य रत्न, एडीएम एनएस नबियाल, पीडी शिल्पी पंत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed