{"_id":"57d83c9e4f1c1bb53dd47f17","slug":"lee-ig-personnel-information-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी कार्मिक ने ली कानून व्यवस्था की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी कार्मिक ने ली कानून व्यवस्था की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
आईजी के साथ अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक गणेश मर्तोलिया ने खीरगंगा घाटी के गांवों का भ्रमण कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह गांवों में असामाजिक गतिविधियों को कतई नहीं पनपने दें। उन्होंने कहा कि गांवों में यदि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस तत्परता से सहायता करेगी। वह अपने गांव गुलेर में आयोजित नंदा देवी महोत्सव में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक मर्तोलिया ने नंदा देवी महोत्सव संपन्न होने के बाद भैंसूड़ी कुटेर, फरसाली वल्ली और पल्ली आदि गांवों की कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने महिलाओं और वृद्धों की बातों को ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि दुर्व्यसनों से दूर रहे तो गांव में किसी प्रकार की अशांति नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों से गांवों को अच्छा बनाने के लिए कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पहले सामूहिक रूप से लोग गांवों के रास्ते, धारे, नौलों में स्वच्छता अभियान चलाते थे। तब सामूहिकता से बड़े-बड़े काम आसानी से होते थे। कहा कि यदि लोग उस परंपरा को कायम रखें तो गांव आदर्श बन सकते हैं। उनके साथ सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता नारायण सिंह, पूरन सिंह सुरकाली, एडवोकेट सुरेश चंद्र कांडपाल और नंदन पांडे आदि थे।
विज्ञापन