{"_id":"587fa2f54f1c1ba73fefeea9","slug":"leaving-only-three-atms-from-rs-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में केवल तीन एटीएम से रुपए निकल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में केवल तीन एटीएम से रुपए निकल रहे
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर में करेंसी का संकट बरकरार है। बुधवार को भी कैश की कमी से अधिकांश एटीएम के शटर बंद रहे। कूर्मांचल बैंक, पीएनबी सहित तीन एटीएम के आगे रुपए निकालने के लिए लोगों की कतार लगी रही।
नोटबंदी के बाद अब भले ही एटीएम से रुपए निकालने की लिमिट बढ़ाकर 10 हजार कर दी हो लेकिन बागेश्वर में कैश नहीं होने से एटीएम बंद पड़े हैं।
एसबीआई भी कैश की कमी से जूझ रहा है। एसबीआई के दोनों एटीएम में पिछले दो दिनों से रुपए नहीं हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम भी दो दिन से खाली पड़ा है। बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक और कूर्मांचल के एटीएम में लोगों ने कतार लगाकर रुपए निकाले। इन एटीएम के सामने सुबह से ही लोग कतार में खड़े हो गए थे।
कैश की कमी के कारण अधिकांश बैंकों से भी ग्राहकों को अभी चार हजार रुपए ही मिल पा रहे हैं। उत्तरायणी मेले में खरीददारी के लिए हर दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। परंतु बैंक और एटीएम से जरूरत के अनुसार पैसे नहीं निकलने से मेले में खरीददारी के लिए आने वालेे लोगों को निराशा हो रही है। बुधवार को भी खरीददारी के लिए दूर दराज क्षेत्रों से आए लोगों को एटीएम से पैसे नहीं निकलने के कारण निराशा हुई।