{"_id":"56f17a284f1c1bf273f14d26","slug":"leaves-the-raise-income-tax-included-in-the-crop-cycle-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनिया को फसल चक्र में शामिल कर आमदनी बढ़ाएं : सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनिया को फसल चक्र में शामिल कर आमदनी बढ़ाएं : सिंह
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में किसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से धनिया की पंत हरीतिमा प्रजाति पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. नवल किशोर सिंह ने किया। उन्होंने कृषकों को सलाह दी कि वह धनिया की खेती को अपने परंपरागत फसल चक्र में शामिल करें। धनिया बीज के उत्पादन से अपनी आजीविका में सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर की ओर से डालखोलिया गांव में आयोजित गोष्ठी में प्रभारी अधिकारी डॉ. सिंह ने कहा कि पहाड़ की अनुकूल आबोहवा में जैविक कृषि के उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग के साथ ही कीमत भी अच्छी मिल रही है।
विज्ञापन
कृषकों को कृषि में वैैैज्ञानिक आधार अपनाने को कहा। पादप सुरक्षा विशेषज्ञ हरीश जोशी ने बताया पंत हरीतिमा धनिया में लगने वाली गौल रोग गनिया के लिए रोगरोधी किस्म है। वैज्ञानिक खेती के विषय में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि अणिक कीटनाशी से उपचारित धनिया के प्रयोग से शरीर में होने वाले कुप्रभाव से बचाव के लिए धनिया फसल में कम से कम कीटनाशियों का प्रयोग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कृषकों को क्षेत्र में लगी फसल का अवलोकन कराया गया। प्रभारी अधिकारी डा. सिंह ने कृषकों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड वितरित किए। वहां ग्राम प्रधान ललिता आर्या, भुवन जोशी, विशन दत्त, गौरी दत्त, राधा बल्लभ जोशी समेत कई कृषक मौजूद थे।