फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leave innocents, be examined by CID

निर्दोषों को छोड़ो, सीबीसीआईडी से हो जांच

Sun, 24 Jan 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 24 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन

 उत्तरायणी मेले के समापन की रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बाहरी क्षेत्र के व्यापारियों से मारपीट और लूटपाट करने के प्रकरण की जांच जारी है। शुक्रवार को महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें पूरे प्रकरण की सीबीसीआईडी से जांच कराकर निर्दोष लोगों को बिना शर्त रिहा कराने की मांग की है।

विज्ञापन


कनिष्ठ ब्लाक उप प्रमुख सुनीता टम्टा के नेतृत्व में महिलाओं ने एडीएम से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा है कि बाहरी क्षेत्र के व्यापारियों ने भास्कर टम्टा और कुलदीप मेहता पर झूठे आरोप लगाए हैं। घटना के समय दोनों अपने परिवारों के साथ थे।
विज्ञापन


वह बेकसूर हैं। उन्होंने सीएम से मामले की सीबीसीआईडी से जांच कराकर निर्दोषों को छोड़ने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पार्वती, कमला, शांति टम्टा, सरोज आर्या, गीता, कविता, नीलम, किरन, हंशी, पुष्पा, हेमा, नंदी, कला मेहता, कौशल्या रौतेला, पुष्पा आर्या, अंकिता, नेहा, मीना बोरा, ओमा देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर अभाविप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने जिले की लचर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है उत्तरायणी मेले के दौरान गुंडागर्दी चरम पर थी।


ज्ञापन देने वालों में अभाविप के राष्ट्रीय सदस्य मनोज ओली, प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन भाकुनी, चंदन कोरंगा, आदर्श कठायत, विशाल नेगी, लक्ष्मण कोरंगा, कृष्ण फर्स्वाण, बबलू जोशी, मनोज खेतवाल, अंकित ऐठानी, मनोज गोस्वामी, पंकज कोरंगा और मनीष मनराल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed