फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Last watch, showers of promises

अंतिम घड़ी, वादों की लगी झड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Last watch, showers of promises
बागेश्वर/अल्मोड़ा। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के कॉलेजों में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की आम सभा का आयोजन किया गया था। चुनाव से दो दिन पूर्व मिले इस मौके को भुनाते हुए प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं को लुभाने के लिए वायदों की झड़ी लगा दी। आमसभा में सभी प्रत्याशियों ने छात्रों को अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद छात्र-छात्राओं की तमाम समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। आम सभा में समर्थक प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। इस दौरान किसी ने जीतने के बाद कॉलेज का कायाकल्प करने की बात कही तो कोई बुनियादी सुविधाएं दूर करने का आश्वासन दे गया।
विज्ञापन

बागेश्वर में वाई-फाई लगवाने का वायदा
छात्र संघ के विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने शेरो-शायरी के बीच अपने भाषण दिए। प्रत्याशियों ने कॉलेज में वॉटर प्यूरीफायर लगाने, पुस्तकों की कमी दूर करने, वाई फाई लगाने, छात्रावास को चालू कराने, महाविद्यालय के भवनों में रंग-रोगन कराने, फर्नीचर की कमी दूर कर नया फर्नीचर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सभा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमेश सिंह दुबडिय़ा (एनएसयूआई), लता (निर्दलीय), सौरभ जोशी (एबीवीपी), उपाध्यक्ष पद के जयदीप कुमार, विनय कुमार आर्या, उपाध्यक्ष (छात्रा) पद की बीना रावत, विद्या पांडे, सचिव पद के भूपेश कुमार, मोहित सिंह रावल, संयुक्त सचिव, अर्जुन थापा, नवीन सिंह नगरकोटी, कोषाध्यक्ष पद के योगेश जोशी, सचिन कठायत, सांस्कृतिक सचिव पद के दीप्ति धौनी, विवि प्रतिनिधि पद के नितिन कुमार शाह, मनोज चंद्र बचखेती, मो. अकील सिद्दीकी ने विचार रखे।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और निर्दलीय के मध्य मुकाबला
अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के राजेंद्र सिंह चम्याल और निर्दलीय रोशन लाल टम्टा के मध्य मुकाबला होगा। सचिव पद पर मनोज सिंह गैड़ा, विवि प्रतिनिधि पद पर किरन बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। निर्वाचन अधिकारी डा. मनोज कुमार भोज ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नौ सितंबर को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों के साथ एसएसजे परिसर पहुंचे प्रत्याशी
अल्मोड़ा। कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर में अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों के सहित अधिकांश प्रत्याशी ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए आमसभा में पहुंचे। परिसर के मुख्य प्रांगण में भारी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सभी प्रत्याशियों ने अलग-अलग अंदाज में अपनी बात रखी और लुभावने वायदे किए। आमसभा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक उप्रेती, विपुल कार्की, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविंद बोहरा और मनोज कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर भावना बिष्ट व मेघा डसीला, सचिव पद में नवीन कनवाल और नीरज डंगवाल, संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी दीपक तिवारी, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव भंडारी, राहुल अधिकारी, त्रिलोक चौहान ने विचार रखे। इसके अलावा सांस्कृतिक सचिव पद के प्रत्याशी धीरज कनवाल, विवि प्रतिनिधि पद पर अर्जुन कुमार, बलवंत सिंह, योगेश उप्रेती, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए गोकुल सिंह मेहरा और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए ललित रौतेला ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
द्वाराहाट में चंद दिनों में समस्या दूर करने का वादा
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रत्याशियों ने कहा कि वे कालेज की समस्याओं को वह चंद दिनों में दूर कर देंगे। लाइब्रेरी में पुस्तकों की व्यवस्था होगी। वाणिज्य विभाग में रिक्त प्रवक्ताओं की नियुक्ति कराई जाएगी। यहां अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मंजू, भावना राणा, स्वाति उपाध्याय, उपाध्यक्ष पद के लिए राहुल उपाध्याय और नवीन कुमार, छात्रा उपाध्यक्षा पद के लिए दीपिका नेगी अैर गीता, सचिव पद के लिए अरविंद सिंह नेगी और कुलदीप नेगी, संयुक्त सचिव पर के लिए लक्ष्मण बिष्ट और अमित बिष्ट, कोषाध्यक्ष पद के लिए जगमोहन और मुकुल शर्मा, विवि प्रतिनिधि पद पर अंजू, लता और पुष्पा ने विचार रखते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
रानीखेत में कॉलेज की समस्याओं को एक माह में हल करने का दावा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत महाविद्यालय में इस बार अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर है। बाकी उम्मीदवार दूसरे नामांकन नहीं होने के कारण पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। आम सभा में प्रत्याशियों ने कहा कि महाविद्यालय की समस्याओं को वह लोग जीतने के एक महीने बाद पूरी कर देंगे। यही नहीं छात्र छात्राओं को साथ लेकर लाइब्रेरी में नई किताबें उपलब्ध कराएंगे, एनसीसी छात्राओं के लिए चेंजिंग रूम, छात्रा टायलेटों की दशा सुधारेंगे। कई प्रत्याशी भावनात्मक ढंग से भी वोटरों को लुभा रहे थे। यहां तक कह दिया कि महाविद्यालय में रक्तदान मुहिम की नई परंपरा शुरू कराएंगे और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए सफाई अभियान तक चलाए जाएंगे। अध्यक्ष पद पर बबली बिष्ट और मनीष भैसोड़ा तथा कोषाध्यक्ष पद योगेश और सौरभ के मध्य नौ सितंबर को चुनाव होंगे।

रंगीन झंडों से रिझाया
बागेश्वर। आम सभा के दौरान कई दावेदारों ने मतदाताओं को रंगीन झंडों से रिझाया। एबीवीपी वाले भगवा ध्वज लेकर आए थे। एनएसयूआई वाले हल्का नीला, निर्दलीय वाले गाढ़ा नीला और कुछ दावेदार हरा, पीला झंडा भी लाए थे। छपी प्रचार सामग्री पर रोक लगने के कारण पोस्टर की बजाय बैनर भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed