फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Last Rituals to Army Hawaldar

खंतोली निवासी हवलदार का इलाज के दौरान निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Last Rituals to Army Hawaldar
बागेश्वर के सरयू-गोमती संगम पर हवलदार को अंतिम विदाई देते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांडा तहसील के खंतोली गांव निवासी सेना के हवलदार का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे सेना की 159 मीडियम रेजीमेंट आर्टिलरी में सेवारत थे और जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। बृहस्पतिवार को सरयू-गोमती संगम पर उनके पार्थिव शरीर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे माता सरस्वती देवी, पिता राम सिंह, पत्नी मीनाक्षी देवी और दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

खंतोली गांव के हवलदार प्रकाश सिंह धामी (42) पुत्र राम सिंह धामी का दिल्ली के आरआर अस्पताल में इलाज चल रहा था। 21 जून को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बुधवार को विंग कमांडर योगेश सिंह उनके शव को लेकर बागेश्वर पहुंचे। रात के समय पार्थिव शरीर को गांव ले जाया गया। सुबह गांव से उनकी अंतिम यात्रा रवाना हुई। जिला मुख्यालय में सरयू-गोमती संगम पर कौसानी से आए सिग्नल कोर के जवानों ने हवलदार को अंतिम सलामी दी। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से आए सैनिक कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी ने उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किया। पुत्र कुणाल सिंह धामी ने चिता को मुखाग्नि दी। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्पना चंदोला आदि ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed