फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Landslides threaten residential homes and pedestrian paths

Bageshwar News: भूस्खलन से आवासीय मकान और पैदल रास्ते को खतरा

Tue, 05 May 2026 09:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 05 May 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Landslides threaten residential homes and pedestrian paths
बागेश्वर। नगर में गोमती पुल के समीप से गोमती नदी किनारे नदीगांव तक बन रहे मोटर मार्ग के निर्माण ने स्थानीय निवासियों की रातों की नींद उड़ा दी है। बारिश के बाद क्षेत्र में शुरू हुए भूस्खलन से वार्डवासियों का पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो रहा है, रिहायशी मकानों पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन

मोटर मार्ग निर्माण के लिए की गई कटिंग के बाद हुई बारिश ने पहाड़ी को संवेदनशील बना दिया है। भूस्खलन के चलते स्थानीय निवासी अप्पू साह के आवासीय मकान को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। मकान के निचले हिस्से से लगातार मिट्टी धंस रही है। इसके अलावा, वार्ड को जोड़ने वाला मुख्य पैदल मार्ग भी भूस्खलन की जद में आ गया है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के बीच हो रही रुक-रुक कर बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। कटिंग वाली जगहों पर सुरक्षा दीवारें न होने के कारण ऊपरी सतह से पत्थर और मलबा गिर रहा है।
विज्ञापन


....कोट
नदीगांव मार्ग पर भूस्खलन की सूचना मिलते ही विभाग सक्रिय हो गया है। प्रभावित स्थल पर सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए गए हैं। हमारी पहली प्राथमिकता यह है कि निर्माण कार्य से किसी भी व्यक्ति के निजी भवन या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचे। खराब मौसम और बारिश की वजह से कार्य में कुछ बाधा आ रही है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है। - संजय कुमार पांडेय, ईई, लोनिवि बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed