फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   LandSlide in Shumgarh

रेडक्रॉस सोसायटी ने जाना सुमगढ़ हादसे के प्रभावितों का हालचाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
LandSlide in Shumgarh
बागेश्वर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने सुमगढ़ हादसे के प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। स्वयंसेवियों ने प्रभावित परिवार को राशन और अन्य जरूरी सामग्री दिलाई। हादसे में माता और पिता को खोने वाले लक्की और गुलशन की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने की भी पेशकश की।
विज्ञापन

सुमगढ़ गांव के ऐठाणवण में 10 जुलाई की रात हुए भूस्खलन के कारण एक मकान ध्वस्त हो गया था। इससे मकान स्वामी गोविंद सिंह, उनकी पत्नी खष्टी देवी और सात वर्षीय पुत्र हिमांशु की मौत हो गई थी। हादसे में गोविंद सिंह का पुत्र गुलशन बालबाल बचा था। हादसे के समय मृतक के पिता प्रताप सिंह अपने भाई के घर गए थे, वहीं बड़ा पुत्र लक्की अपनी बुआ के घर पंजाब में था।
विज्ञापन

इकलौते पुत्र की मौत के बाद दोनों पोतों की जिम्मेदारी बुजुर्ग प्रताप सिंह पर आ गई है। प्रभावित परिजनों की मदद के लिए रेडक्रॉस के सदस्य सुमगढ़ गए। सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय आदि स्वयंसेवियों ने कहा कि अगर दोनों बालक बागेश्वर में रहकर ही पढ़ना चाहेंगे तो स्वयंसेवी उन्हें हरसंभव मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून की एक संस्था के साथ ही सेवानिवृत्त कर्नल डीपी डिमरी ने जिले के आपदा पीड़ितों और अन्य जरूरतमंदों की मदद के लिए 50 किट राशन सामग्री भेजी है। इसका वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर सोसायटी के वाइस चेयरमैन संजय साह जगाती, गोपाल प्रसाद, कैलाश प्रकाश चंदोला, महेश सिंह गढ़िया, ललित मोहन जोशी, हिमांशु तलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed