{"_id":"59f607b84f1c1b74698b8596","slug":"lalit-general-store-won-the-inaugural-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित जनरल स्टोर ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललित जनरल स्टोर ने जीता उद्घाटन मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला क्रिकेट लीग के तत्वावधान में नगर के नुमाइशखेत में स्व. कैलाश सिंह परिहार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने किया। उद्घाटन मैच ललित जनरल स्टोर के नाम रहा।
विज्ञापन
स्व. कैलाश सिंह परिहार की माता लीला देवी ने उनके बेटे की स्मृति में टूर्नामेंट आयोजित करने पर क्रिकेट लीग को धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता का पहला मैच राजा शू स्टोर और ललित जनरल स्टोर के बीच खेला गया। शू स्टोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। जनरल स्टोर ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 172 रन बनाए।
विज्ञापन
चंद्रकांत भंडारी ने सबसे अधिक 50 रन बनाए। शू स्टोर के दीपक मर्तोलिया ने तीन विकेट लिए। इसके जवाब में खेलते शू स्टोर की टीम 20 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह से जनरल स्टोर ने नौ रनों से मैच जीत लिया। टीम के कप्तान राहुल साह ने 56 रन बनाए। चंद्रकांत भंडारी मैन ऑफ द मैच रहे। अंपायर हरीश देव व प्रकाश रहे।। इस दौरान गिरीश परिहार, मंजू परिहार, विजय परिहार, देवेंद्र परिहार आदि थे।
विज्ञापन