फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Lakhan Mohe Laga sixteenth year ...

लखन मोहे लागा सोलहवां साल...

Mon, 02 Nov 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 02 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
श्री रामलीला कमेटी पचार की ओर से वहां आयोजित रामलीला मंचन में दर्शकों की खासी भीड़ उमड़ रही है। सूपर्णखा के गीत लखन मोहे लागा सोलहवां साल... पर दर्शक भी अपनी जगह ठुमके लगाने लगे। यहां बाली वध, सीता हरण और श्रीराम सुग्रीव मैत्री का मंचन दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

रंगीली नाकुरी के जनरल बीसी जोशी स्टेडियम में राम, लक्ष्मण, सीता का अत्रि मुनि के आश्रम में प्रवेश, पंचवटी में मायाबी हिरण का घूमना, राम द्वारा उसका पीछा करना, रावण मारीच संवाद, सीता हरण, सीता की खोज में राम लक्ष्मण का शबरी के आश्रम में पहुंचने, ऋष्यमूक पर्वत पर हनुमान जी द्वारा राम-लक्ष्मण की सुग्रीव से मित्रता कराना, बाली सुग्रीव संग्राम में राम द्वारा बाली का वध करने, अंगद का राजतिलक कराने के दृश्य का खूबसूरत मंचन किया गया। संचालन धनसिंह भौर्याल ने किया। हारमोनियम पर भुवन चंद्र पांडे और तबले पर शेखरानंद पांडे ने संगत दी। व्यवस्थापक कैलाश पांडे ने सभी का स्वागत किया। यहां पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, ब्लाक प्रमुुख मनोहर राम, पूर्व दर्जाधारी लक्ष्मी लाल वर्मा, पूर्व विधायक शेरसिंह गड़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, मदन पांडे, हिम्मत सिंह चौहान और पूर्व बीडीसी सदस्य चंद्र सिंह चौहान आदि थे। सभी ने लोगों से श्रीराम के बताए मार्ग पर चलने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed