फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Lack of specialist doctors in CHC Kapkot and Baijnath

Bageshwar News: सीएचसी कपकोट और बैजनाथ में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी

Wed, 16 Jul 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 16 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lack of specialist doctors in CHC Kapkot and Baijnath

विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और कांडा में एक भी चिकित्सक नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते जिला अस्पताल में रोजाना मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।
जिले के सीएचसी कपकोट में स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, आर्थोपेडिक सर्जन, सर्जन और निश्चेतक के स्वीकृत पद लंबे समय से रिक्त हैं। सीएचसी बैजनाथ में स्वीकृत स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, सामुदायिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और निश्चेतक के पद रिक्त हैं। कांडा सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, सामुदायिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ सहित सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। सीएचसी कांडा में सप्ताह में एक दिन, कपकोट और बैजनाथ में सप्ताह में तीन दिन ही मरीजों को अल्ट्रासाउंड सेवा का लाभ मिल रहा है। केंद्रों में सुविधाओं का अभाव होने से जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों के लोग वाहनों का किराया देकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं।
विज्ञापन



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के बारे में शासन से नियमित पत्राचार किया जा रहा है। शासन से चिकित्सकों की नियुक्ति होने के बाद सभी केंद्रों में नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed