फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   LABOURS, FARMERS, ASHA WORKERS OFF TO DELHI FOR PROTEST

आक्रोश रैली के लिए श्रमिक, किसान, आशा का दिल्ली कूच

Sun, 30 Sep 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 30 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
LABOURS, FARMERS, ASHA WORKERS OFF TO DELHI FOR PROTEST
दिल्ली कूच करते किसान, मजूदर व आशा। - फोटो : अमर उजाला
जिले के श्रमिक, किसान और आशा कार्यकर्ता सोमवार को भारतीय मजदूर संघ की तरफ से राष्ट्रीय राजधानी में आहूत आक्रोश रैली में हुंकार भरेंगे। इस दौरान वे समस्याओं के खिलाफ और मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। रैली में भाग लेने के लिए विभिन्न कामगारों का जत्था रविवार को दिल्ली कूच कर गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले एकजुट हुए कामगारों ने समस्याओं का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि खुलेआम श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है। कामगार अमानवीय और जोखिम भरे हालातों में मामूली भुगतान पर सेवा दे रहे हैं। रैली के माध्यम से सरकार को चेताने का प्रयास किया जाएगा। कूच करने वालों में बसंती देवी, लक्ष्मी देवी, भावना धपोला, प्रेमा कोरंगा, पुष्पा पंत, नीमा धामी, हेमा मेहरा, शीला दानू, दीवान सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed