फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   KVK farmer in Bageshwar Forum

नवजात बछड़ों का वैज्ञानिक आधार पर गोष्ठी

Mon, 01 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 01 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
KVK farmer in Bageshwar Forum

कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में नवजात बछड़ों का वैज्ञानिक प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। केंद्र के प्रभारी डॉ. नवल किशोर सिंह ने कहा कि मौसम में आए बदलाव से कृषि में नुकसान की भरपाई का एकमात्र विकल्प पशुपालन व्यवसाय से अर्जित आय से की जा सकती है।

विज्ञापन


केवीके काफलीगैर के सभागार में केंद्र प्रभारी डॉ. सिंह ने कहा कि नवजात बछड़े ही कल के दुधारू पशु होंगे। इसलिए उनके सकुशल रखरखाव और खानपान पर खास ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बछड़ों की नाभी रज्जू में संक्रमण निमोनिया, दस्त आदि के मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में बताया।
विज्ञापन


बछड़ों को खीस पिलाने की विधि, खिलाने की मात्रा के बारे में बताया। विशेषज्ञ पादप हरीश जोशी, मेदनी प्रताप सिंह ने किसानों को प्रक्षेत्र का भ्रमण कराकर कीट, फसल प्रबंधन के बारे में बताया। इस कार्य में निधि भारती, जानकी मेहता ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी में किसानों ने जिला मुख्यालय पर पिछले दिनों संपन्न उत्तरायणी मेले में लगी विकास प्रदर्शनी में केवीके की प्रदर्शनी को द्वितीय पुरष्कार मिलने पर खुशी जताई गई। इसके लिए किसानों ने केंद्र के अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी। वहां मोहन सिंह रौतेला, हयात सिंह, शेर सिंह, अनिल कुमार, आनंद प्रसाद आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed