फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kumaon Garhwal Mandal Development Corporation Joint Employees Federation performed

कोरोना योद्धा घोषित करने और अतिरिक्त मानदेय के लिए कार्य बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kumaon Garhwal Mandal Development Corporation Joint Employees Federation performed
बागेश्वर में मांगों को लेकर नारेबाजी करते केएमवीएन कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने निगम के कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित करने और और उन्हें अतिरिक्त मानदेय देने की मांग के लिए तीन घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का वेतन 25 हजार करने और दोनों निगमों का एकीकरण कर उत्तराखंड पर्यटन परिषद में समायोजित करने की मांग की।
विज्ञापन

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की मौजूदगी में हुए प्रदर्शन के दौरान निगम के कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना काल में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर पूर्ण निष्ठा से कार्य किया है। अब तक उन्हें कोरोना योद्धा घोषित नहीं किया गया है। और न ही इसका उन्हें अतिरिक्त मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम का एकीकरण करते हुए उत्तराखंड पर्यटन परिषद में समायोजित करने और न्यूनतम वेतन 25 हजार रुपये करने की मांग की है। इसके अलावा दोनों निगमों को रोजगार परक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एफएलटू का कार्य देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

साथ ही पर्यटन संबंधी निर्माण कार्य देने, निगम में की गई पुरानी सेवा का लाभ देने, विभागीय प्रमोशन कक्षवार करने, चतुर्थ से तृतीय श्रेणी का कोटा भरने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान करने, सेवारत कर्मियों को छटे वेतनमान का एरियर देने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 2800 ग्रेड पे के एरियर के साथ अन्य देयकों का भुगतान करने की मांग की। यहां पहुंचने पर महासंघ के अध्यक्ष का कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस दौरान गैस गोदाम के प्रबंधक प्रकाश पंत, हरीश मेहरा, राजेश कुमार, किशन राम, राजेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण रावत, दीपक रावत, गजेंद्र सिंह, मनोज आर्या, विमल मेहता, रवींद्र बिष्ट, जगदीश खाती, गिरीश कांडपाल, गणेश बघरी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed