फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ktron and weavers will directly benefit MDA

एमडीए का सीधा लाभ कतकरों और बुनकरों को होगा

Thu, 22 Sep 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 22 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग बोर्ड अधिकारी केएस कर्म्याल ने कहा कि राज्य में एक अप्रैल से लागू हुई विपणन विकास योजना एमडीए का सीधा लाभ कतकरों और बुनकरों को मिलेगा। इस योजना के तहत खादी संस्थाओं को कुल कपड़े के उत्पादन की लागत की 10 प्रतिशत  धनराशि राज्य और 20 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा  भुगतान  की जाएगी।

विज्ञापन


इस राशि के सापेक्ष 25  प्रतिशत बोनस कताई और बुनकरों को ऑन लाइन उनके खातों में जमा किया जाएगा।अपने कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कर्म्याल ने कहा कि पहले हर साल केंद्र और राज्य सरकार गांधी जयंती दो अक्तूबर से 108 दिवसों में खादी वस्त्रों के क्रय पर विशेष छूट 30 प्रतिशत छूट देती थी। जिसका भार दोनों सरकारें उठाती थी। अब एमडीए के तहत खादी की संस्थाओं को कुल कपड़ा उत्पादन का 10 प्रतिशत धन राज्य और 20 प्रतिशत का भुगतान केंद्र सरकार करेगी।
विज्ञापन


इस भुगतान के सापेक्ष 25 प्रतिशत बोनस कतकर और बुनकरों को ऑन लाइन उनके खातों में भुगतान किया जाएगा। 30 प्रतिशत धनराशि से नए उपकरणों की खरीद और आधुनिक तकनीकी  प्रशिक्षण में व्यय किया जाएगा। शेष 45 प्रतिशत धनराशि का उपयोग संस्थाएं  बिक्री को प्रोत्साहन उपयोग में कर सकती हैं। इस धनराशि से वह खुद ग्राहकों को रिवेट दे सकती हैं। बैठक में गांधी आश्रम के प्रताप सिंह परिहार, अधीक्षक उत्पादन ऊन डीसी उपाध्याय समेत वरिष्ठ सहायक और खादी की संस्थाओं से जुड़े कर्मी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed