फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kshepan members protested against GST and contracting

Bageshwar News: क्षेपं सदस्यों ने किया जीएसटी और ठेकेदारी का विरोध

Thu, 12 Feb 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 12 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kshepan members protested against GST and contracting
बागेश्वर। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गांव के विकास कार्यों को ठेकेदारों से करवाने की पहल का विरोध किया है। बीडीसी मेंबरों ने विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। सदस्यों के विकास कार्य भी मनरेगा के तहत करवाने की मांग की है। समस्या का निदान नहीं होने पर ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लाॅक प्रमुख दीपा देवी के नेतृत्व में क्षेपं सदस्यों ने डीडीओ संगीता आर्या से भेंट की। सदस्यों ने कहा कि ग्राम प्रधानों को मोहर मिले मात्र दो महीने हुए हैं और वह विकास कार्य करने लगे हैं। सदस्यों को मोहर मिलने के छह महीने बाद भी क्षेत्रीय जनता से बातें सुननी पड़ रही हैं। कहा कि जब प्रधानों को मनरेगा के तहत कार्य मिल रहे हैं तो सदस्योंं से अतिरिक्त जीएसटी की मांग करना अनुचित है। एक प्रदेश, एक जिले में एक ही काम के दो नियम लगाए जा रहे हैं। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कहा कि अगर जल्द सदस्यों को मस्टर रोल पर विकास कार्य नहीं दिए गए तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जेष्ठ प्रमुख मनीष कुमार, बहादुर सिंह, नरेंद्र परिहार, गोपाल दत्त भट्ट, नवीन कुमार, सुंदर लाल, सुनील जोशी, कमल टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed