{"_id":"59fb56404f1c1b86698b913c","slug":"kosheri-draws-out-the-development-of-sahastradhara","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोश्यारी ने सहस्रधारा के विकास का खाका खींचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोश्यारी ने सहस्रधारा के विकास का खाका खींचा
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
सहस्रधारा में पूजा करते पूर्व सीएम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहस्रधारा की यात्रा पर गए पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी बुधवार की रात लौट आए। उन्होंने सहस्रधारा में देश में सुख और शांति की कामना की। कोश्यारी ने विधायक बलवंत भौर्याल की निधि से बने रास्ते और 15 लकड़ी के अस्थाई पैदल पुलों का लोकार्पण और विधायक निधि से ही भद्रतुंगा में बनने वाले जन मिलन केंद्र की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
कोश्यारी ने सहस्रधारा को प्रमुख तीर्थ बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में आवागमन और रात में ठहरने की व्यवस्था होने पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने उप प्रभागीय वनाधिकारी को रास्ते की लंबाई का सही सही आकलन करने और अन्य संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए। इससे पूर्व पूर्व सीएम कोश्यारी बुधवार दोपहर बाद सहस्रधारा पहुंचे थे।
विज्ञापन
वहां करीब दो घंटा बिताने के बाद वह देर रात जसरौली स्थित वन विभाग के बंगले में पहुंचे। कोश्यारी ने सहस्रधारा में सोलर लाइट लगाने, भद्रतुंगा से सरयू के किनारे-किनारे पैदल सड़क बनाने और झूनी गांव की ओर लोगों के रहने के लिए धर्मशाला बनाने के निर्देश दिए गए। कहा कि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से इस क्षेत्र का विकास होने पर कई खाली हाथों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विधायक बलवंत भौर्याल ने कहा कि सहस्रधारा में मां सरयू, गौरी, शिवजी, गुरू गोरखनाथ और बाण देवता के मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। स्नानागार, सरयू के किनारे स्नान घाट बिजली के पांच पोल लगाए जाएंगे। भौर्याल ने बताया कि पीएमजीएसवाई से तरसाल से झूनी गांव के लिए मंजूर नौ किमी लंबी सड़क की डीपीआर तैयार हो गई है।
एक महीने के भीतर भारत सरकार से वन अधिनियम की स्वीकृति मिलने पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने भद्रतुंगा में सौर ऊर्जा लगवाने की घोषणा की। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, भाजपा नगर अध्यक्ष गीता ऐठानी, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, शिक्षक दयाल ऐठानी, जुगल किशोर जोशी, कैलाश उपाध्याय, धामी शोबन सिंह, सुरेश गढ़िया, भगवत कोरंगा, बबलू ऐठानी, सुंदर देव आदि थे।