{"_id":"5aa173084f1c1ba7758b4597","slug":"komal-hai-kamzor-nahi-shakti-namhi-nari-hai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोमल है कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोमल है कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
महिला दिवस पर बागेश्वर में महिलाओं को सम्मानित करती पालिकाध्यक्ष।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष ने महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं भाजपा कार्यालय में भी महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
नगरपालिका में आयोजित एक कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष गीता रावल ने लक्ष्मी किरमोलिया, किरन पांडेय, इंदू चौधरी, अन्नू मेहता, ज्योति उपाध्याय, कमला भैसोड़ा, शांति दानू को सम्मानित किया। कहा कि तमाम स्थितियों में भी रोजगार के संसाधन जुटाकर महिलाएं अपना घर चला रही हैं।
ऐसी महिलाएं पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, गोपा धपोला, सुनीता टम्टा, चंद्रा उपाध्याय, नागेश्वरी जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, हंसी नेगी, गंगा देवी, पुष्पा, गोविंदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इधर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा आर्या, नीमा धपोला, जीवंती कांडपाल, शोभा, रुक्मणी देवी, रजनी बिष्ट, गीता ऐठानी, भावना गढ़िया, बसंती रावत आदि थे।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लिंगानुपात पर चिंता जताई गई। सीईओ हरीश चंद्र रावत ने कहा कि केवल कानून बनाने से कन्या भ्रूण हत्या नहीं रुकेगी। महिलाओं का सम्मान, बराबरी का दर्जा देने के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी है।
वहां उपशिक्षाधिकारी पूनम चौहान, प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला, अंजुम खान, निशा साह, सुरेश कुकरेती, डॉ. केएस रावत, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. बीडी पांडे, डॉ. दया सागर, केपी चंदोला आदि थे। सभी ने जारी है जारी है अभी लड़ाई जारी है, कोमल है कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है का नारा लगाया।
घर-घर जाकर अखबार बांटती है ज्योति
आज शायद ही कोई क्षेत्र ऐसा हो जहां महिलाएं काम नहीं कर रही हों। नगर के नुमाशइखेत में रहने वाली ज्योति उपाध्याय अखबार बेचकर अपना घर चलाती हैं। वह अपने पति विमल के साथ पिछले आठ वर्षों से नियमित घर-घर जाकर समाचार पत्र बांटती हैं। इनकी आजीविका इसी से चलती है। नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने उनकी प्रशंसा करते हुए ज्योति को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।