फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   KMVN employees boycott work for four hours

केएमवीएन कर्मचारियों ने किया चार घंटे का कार्य बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
KMVN employees boycott work for four hours
भिकियासैंण तहसील परिसर पर धरना देते पेंशनर। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
बागेश्वर/अल्मोड़ा। दैनिक और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चार घंटे का कार्य बहिष्कार कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। जल्द सभी समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बागेश्वर में केएमवीएन कर्मचारियों ने दोपहर एक बजे से शाम के पांच बजे तक कार्य बहिष्कार किया। पर्यटक आवास गृह परिसर में एकत्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों गढ़वाल और कुमाऊं मंडल विकास निगमों में व्याप्त वेतन विसंगतियों को दूर करने आदि मांगों को भी जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द समस्याओं का निदान नहीं किया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर प्रकाश पंत, रमेश सिंह कपकोटी, राजेश कुमार, जगदीश सिंह खाती, हरीश मेहरा, राजेंद्र, विमल, सुरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। उधर अल्मोड़ा में चौघानपाटा स्थित गैस सर्विस परिसर में शुक्रवार को कर्मियों ने एक बजे बाद प्रदर्शन कर गांधी पार्क में पौधा रोपण किया। इस मौके पर 13 सितंबर से आंदोलन को उग्र रूप दिए जाने का निर्णय लिया। यहां जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निखिलेश बिष्ट, गैस सर्विस अल्मोड़ा के प्रबंधक भरत सिंह खाती, टीआरएच प्रबंधक शीला साह, धारानौला गैस प्रबंधक दीपक जलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निखिलेश बिष्ट, प्रचार मंत्री हंसादत्त भट्ट, हेमा जोशी, ज्योति भट्ट, विशाल साह, नितिन गुरूरानी, संजय मेहरा, कपिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, दरबान सिंह रौतेला, बचे सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह है मांगे
लंबे समय से कार्यरत दैनिक और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, न्यूनतम 25 हजार रुपये वेतन देने, कोरोना के चलते दोनों निगमों को हुए घाटे को कम करने के लिए 50-50 करोड़ रुपये देने, दोनों निगमों का एकीकरण करने, नियमित कर्मचारियों को पुरानी सेवा का लाभ देने, निगमों में विभागीय प्रमोशन करने के साथ चतुर्थ से तृतीय श्रेणी का विभागीय कोटा जल्द भरने, सेवानिवृत कर्मचारियों के देयकों का जल्द भुगतान करने, दैनिक और नियमित कर्मचारियों को अटल आयुष्मान योजना का लाभ देने सहित 18 मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed