फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   KMOU Bus Services On Track in Bageshwar

त्योहार के बाद सुचारु होने लगी केमू की बस सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
KMOU Bus Services On Track in Bageshwar
बागेश्वर का केमू स्टेशन। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दिवाली के बाद धीरे-धीरे बस स्टेशन और टैक्सी स्टेंडों में चहलपहल बढ़ रही है। केएमओयू की बस सेवाएं भी सुचारु हो रही हैं। अधिकांश चालक-परिचालक दिवाली अवकाश के बाद लौट आए हैं हालांकि अभी प्रवासियों के लौटने का सिलसिला शुरू नहीं होने से बसों में सामान्य यात्री ही हैं।
विज्ञापन

दीपावली के दिन अधिकांश चालक और परिचालकों के अवकाश पर जाने से बस सेवा पर भी असर पड़ा था। अब चालक-परिचालक त्योहार मनाकर लौटने लगे हैं। बुधवार की सुबह के समय केएमओयू स्टेशन पर हल्की भीड़ थी। बसों में भी सवारियां भरकर जा रही थी लेकिन दोपहर होने से पहले ही बस स्टेशन में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाईदूज का त्योहार मनाने के बाद प्रवासी लौटेंगे। जिसके बाद बस स्टेशन भी गुलजार रहेंगे। इधर, केएमओयू इंचार्ज धरणीधर जोशी ने बताया कि अधिकांश बसों के चालक और परिचालक लौट आए हैं। हल्द्वानी, पिथौरागढ़ रूट की सभी बसों सुचारु हो गई हैं। कुछ बस सेवाएं एकाध दिन में सुचारु होंगी। शुक्रवार से ही प्रवासियों के लौटने में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा से नहीं चली टनकपुर की सीधी बस
अल्मोड़ा। त्योहारी सीजन में भी परिवहन निगम की बसों का संचालन पटरी पर नहीं आया है। अल्मोड़ा से टनकपुर के लिए सीधी सेवा का संचालन बुधवार को ठप रहा। अल्मोड़ा डिपो की कुल तीन बसें नहीं चलीं। त्योहारी सीजन में परिवहन निगम की तैयारियों पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
अल्मोड़ा डिपो कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली और शाम को पांच बजे की अल्मोड़ा-देहरादून बस सेवाओं का संचालन ठप रहा। बसें न चलने से इन स्थानों को जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, भैया दूज मनाने जाने वाले प्रवासियों को बसों के न चलने से सर्वाधिक दिक्कतें हुईं।
पर्याप्त बसों के न चलने से बसों में सीट के लिए भी मारामारी रही। जिन सेवाओं को स्थगित किया गया था, उसकी सूचना भी समय पर न मिलने का आरोप यात्रियों ने डिपो पर लगाया है।

कोट
अधिकतर रूटों पर बस सेवाओं का संचालन सुचारु है। डिपो में चालक, परिचालकों की कमी के चलते सेवाएं स्थगित हो रही हैं। उच्च अधिकारियों से चालक-परिचालकों के टोटे को दूर करने के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed