फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kirtan on Navratri

बागेश्वर में नवरात्र पर भजन, कीर्तन

Tue, 04 Oct 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर/कपकोट।।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर/कपकोट।। Updated Tue, 04 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kirtan on Navratri
बागेश्वर में नवरात्र पर भजन, कीर्तन - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर/कपकोट।  नवरात्र पर्व पर मंदिरों में पूजार्थियों का लगा तांता लगा है। बागेश्वर, कपकोट, जोशीगांव के भगवती मंदिर, छानी के कालिका मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सवों की धूम मची है। कपकोट में देवी भागवत कथा सुनने वालों का तांता लगा है। नगर पंचायत के तिरुवाण स्थित कालिका मंदिर में दिन-रात चल रहे मनभावन भजनों के गायन में श्रद्धालु मस्त हैं। 

विज्ञापन


सनगाड़ गांव स्थित श्री श्री 1008 नौलिंग देव के मंदिर में सुबह से ही पूजार्थियों का तांता लगा है। पनौरा गांव स्थित ईश्वरी भगवती के मंदिर में विशेष पूजा हो रही है। नगर पंचायत कपकोट के तिरुवाण स्थित माता कालिका के मंदिर में मनभावन कीर्तन, भजन हो रहे हैं।
विज्ञापन


बागनाथ नगरी के पीपल के पेड़ के पास दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी और आशीर्वाद भवन में नगर पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। वहां कमेटी के अध्यक्ष राजू कर्म्याल, विजय वर्मा, गोविंद जगाती, उमेश साह, नगर देवी पूजा में कमेटी के अध्यक्ष सूरज जोशी, राजेंद्र उपाध्याय, जीवन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव स्थलों पर देर रात तक मनभावन भजन गाए जा रहे हैं। श्री दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी की ओर से केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी कपकोट में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम मची है। पंडित जनार्दन जोशी ने देवी भागवत कथा का वाचन किया। वहां कमेटी के नवीन कांडपाल, पंडित आनंदबल्लभ पांडे, बीएस कर्म्याल, पान सिंह ऐठानी, जमन ऐठानी, गोवर्द्धन दानू आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed