फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kirmoliya New Chairman

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के किरमोलिया बने जिलाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kirmoliya New Chairman
बागेश्वर में चुनाव के बाद नव निर्वाचित संयुक्त कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अधिवेशन स्वराज भवन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नारायण सिंह किरमोलिया को सर्वसम्मति से संगठन का जिलाध्यक्ष और सुरेंद्र सिंह बिष्ट को महामंत्री चुुना गया। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए प्राथमिकता से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

संयुक्त परिषद के अधिवेशन का आयोजन गोकुल सिंह रावत की अध्यक्षता में हुआ। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिजेश कांडपाल की देखरेख में कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए गए। कार्यकारिणी में गौरव कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मिसबाह को महिला उपाध्यक्ष, संजय सिंह, मुकेश कंसेरी को उपाध्यक्ष, मनोज जोशी, प्रभात जोशी, सुनील पांडेय संगठन मंत्री बनाए गए।
विज्ञापन

गोकुल सिंह रावत, पूरन सिंह परिहार संरक्षक और उमा आगरी को संप्रेक्षक चुना गया। चुनाव संपन्न कराने के बाद पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने संगठन की समस्याओं पर चर्चा की। सरकार से स्थानांतरण अधिनियम में बागेश्वर को दुर्गम घोषित करने और सभी विभागों में सुगम-दुर्गम की एकरूपता रखने की मांग की। पदाधिकारियों ने स्थानांतरण एक्ट की विसंगतियों को दूर करने के लिए जल्द शासन-प्रशासन से वार्ता करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed