फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Khumtia's Manju won the farmers competition

Bageshwar News: खुमटिया की मंजू ने जीती किर्साण प्रतियोगिता

Mon, 16 Dec 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 16 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Khumtia's Manju won the farmers competition
बागेश्वर। लाहुरघाटी के जखेड़ा में आयोजित किर्साण महोत्सव में खुमटिया गांव की मंजू देवी ने इस साल की किर्साण प्रतियोगिता अपने नाम की। उन्हें 15,000 रुपये प्रदान किए गए। सैलखन्यारी की गीता देवी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 12,000 और लमचूला की शोभा आर्या ने तीसरा स्थान लेकर 10,000 रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया।
विज्ञापन

9वें किर्साण महोत्सव का आयोजन 14 और 15 दिसंबर को किया गया। रविवार को महोत्सव के समापन दिवस पर आठ गांवों की 24 प्रतिभागियों से खेती, पशुधन, पलायन आदि को लेकर सवाल पूछे गए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भागीदारी करने वाली अन्य महिलाओं को भी सांत्वना पुरस्कार के रूप में शॉल और थर्मस देकर सम्मानित किया गया। आयोजक हितैषी संस्था के सचिव डॉ. किशन सिंह राणा ने बताया कि प्रथम पुरस्कार की राशि सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह, द्वितीय की हरीश सिंह और तृतीय पुरस्कार की राशि सुराग की निवर्तमान ग्राम प्रधान चंपा देवी ने प्रदान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाष्कर तिवारी, आनंद परिहार, मोहन चंद्र मिश्रा, प्रतिभा राणा, धना देवी, चंद्रशेखर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed