फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Khilaf Singh Last Rights

वाछम के ग्रामीणों ने टूरिस्ट गाइड का भनार में किया अंतिम संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Khilaf Singh Last Rights
खिलाफ सिंह, फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सुंदरढूंगा ट्रैकिंग रूट में जान गंवाने वाले टूरिस्ट गाइड खिलाफ सिंह के शव का वाछम के ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। शव लेने गई प्रशासन की टीम के बैरंग लौटने के बाद ग्रामीणों ने खुद जिम्मेदारी उठाई और देवीकुंड के भनार में पड़े गाइड के पार्थिव शरीर तक पहुंचे। शव की स्थिति खराब होने के कारण उसे उठाकर लाना संभव नहीं था। ग्रामीणों ने वहीं शव का अंतिम संस्कार कर सोमवार को इसकी सूचना कपकोट थाने और तहसील में दी।
विज्ञापन

वाछम गांव के जैंकुनी के रहने वाले खिलाफ सिंह दानू पिछले साल 12 अक्तूबर को पांच बंगाली ट्रैकरों को लेकर सुंदरढूंगा गए थे। 18 अक्तूबर को बर्फीले तूफान में फंसकर वे लापता हो गए थे। इस साल नौ जुलाई को ग्रामीणों को खोजबीन के दौरान गाइड का शव मिला। एसडीएम के निर्देश पर शव लाने के लिए एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस और आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर की टीम सुंदरढूंगा रवाना हुई लेकिन खराब मौसम के कारण कठलिया तक भी नहीं पहुंच सकी। दो दिन रुकने के बाद टीम बैरंग लौट आई।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम के लौटने के बावजूद ग्रामीणों ने हौसला बनाए रखा और फिर से सुंदरढूंगा रवाना हुए। 16 जुलाई को 17 ग्रामीणों नेे सुंदरढूंगा घाटी में देवीकुंड क्षेत्र के भनार में पड़े शव तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। गाइड का शव उठाकर लाने की हालत में नहीं था, जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने शव की फोटो और वीडियोग्राफी करते हुए वहीं अंतिम संस्कार कर दिया। 18 जुलाई को कपकोट आकर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
बागेश्वर। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन सिंह ने बताया कि खिलाफ सिंह का अंतिम संस्कार करने वाली 17 सदस्यों की टोली में गाइड के भाई जोहार सिंह दानू, रघुवर सिंह दानू, भतीजे दीपक सिंह दानू के अलावा रूप सिंह, मोहन सिंह, दिनेश सिंह, नरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, देवेंद्र सिंह, चामू सिंह, पुष्कर सिंह, हरीश सिंह, राम सिंह, सुरेश कुमार, हरीश सिंह दानू, राम सिंह दानू, चामू सिंह दानू आदि थे। संवाद
गाइड के परिवार वालों और ग्रामीणों ने पार्थिव शरीर को लाने का प्रयास किया था लेकिन शव उठाकर लाने की हालत में नहीं होने के कारण वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस मामले की रिपोर्ट तैयार करने के बाद तहसील प्रशासन और मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत करेगी।

प्रताप सिंह नगरकोटी, थानाध्यक्ष कपकोट
गाइड के शव की ग्रामीणों ने पहचान कर अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में पुलिस विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है। रिपोर्ट में सभी तथ्यों को शामिल किया जाएगा। गाइड के परिजनों को शासन से अनुमन्य हरसंभव मदद मिलेगी।
पारितोष वर्मा, एसडीएम कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed