फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Khatigaon road will be improved, Mantoli road will be asphalted

Bageshwar News: खातीगांव सड़क में सुधारीकरण, मनतोली सड़क पर होगा डामर

Fri, 01 Mar 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 01 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Khatigaon road will be improved, Mantoli road will be asphalted
बागेश्वर/कांडा। शासन ने राज्य योजना के तहत कपकोट विधानसभा क्षेत्र के कांडा-सानिउडियार-रावतसेरा सड़क से खातीगांव के लिए बने लिंक मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण, सुधारीकरण और कांडा-मनतोली सड़क के अवशेष भाग में डामरीकरण के प्रस्ताव को प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शासन के संयुक्त सचिव श्याम सिंह के हस्ताक्षरों से जारी शासनादेश में दोनों कार्यों को प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई है। शासनादेश के अनुसार कांडा-सानिउडियार-रावतसेरा मोटर मार्ग से खातीगांव लिए बने लिंक मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए एक करोड़, 13 लाख, 68 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। कांडा-मनतोली सड़क के अवशेष भाग में डामरीकरण के लिए एक करोड़, 17 लाख, 65 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। संयुक्त सचिव ने शासनादेश की जानकारी लोनिवि के प्रमुख अभियंता देहरादून को दी है।
विज्ञापन

कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या का कहना है कि खातीगांव सड़क के सुधारीकरण और मनतोली सड़क के अवशेष भाग में डामरीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण होने से दोनों सड़कों पर यातायात में सहूलियत होगी। विधायक ने कहा कि दोनों कार्यों के जल्द टेंडर लगवाकर कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सेक्टर से जल्द ही विधानसभा क्षेत्र की अन्य सड़कों के सुधार और डामरीकरण के लिए बजट जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed