फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Khategaon volleyball team won the final

खातीगांव की टीम ने जीता वालीबॉल का फाइनल

Wed, 02 Nov 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 02 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Khategaon volleyball team won the final
विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
युवक मंगल दल देवतोली की ओर से आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच नेहरू युवा क्लब खातीगांव की टीम ने 3-0 से जीत लिया। पवन रावत मैन ऑफ द मैच रहे। मुुख्य अतिथि वन पंचायत सलाहकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया ने विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार भेंट किया। उन्होंने कहा कि आज खेलों का अंतरराष्ट्रीय महत्व है। युवा खेलों को अपने करियर से जोड़ें।
विज्ञापन



नरगोली गांव के खेल मैदान में वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल का मैच नेहरू युवा क्लब खातीगांव और बागनाथ क्लब बागेश्वर के मध्य खेला गया। जिसमें खातीगांव की टीम ने 3-0 से मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम ने बेस्ट ऑफ फाइव के इस मैच का पहला सेट 25-20, 25-22 और 25-22 से जीता।  मैच के बेस्ट स्मैशर सुशील चंतोला, मैन ऑफ मैच पवन रावत, मैन ऑफ द सिरीज कमल मटियानी, बेस्ट डिफेंडर हिमांशु कुमार और बेस्ट लिफ्टर संदीप रावत रहे।
विज्ञापन


मैच के रेफरी दीपक रावत और अंकित रौतेला, स्कोरर यशपाल रौतेला, मनोज रौतेला थे। आयोजक युवक मंगल देवतोली के अध्यक्ष दर्शन रौतेला और संचालन दीपक रौतेला ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के जिला सचिव रमेश चंद्र पांडे थे। वहां ठांगा के प्रधान सतीश उप्रेती, चंतोला राजेंद्र राम, भंडारीगांव राम लाल, हरीश रौतेला, कै. लक्ष्मण सिंह, मनोहर सिंह, महेश उप्रेती और सौरभ धानिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed