{"_id":"5901d6014f1c1baf2bc0c8ca","slug":"keep-track-of-route-route-and-guest-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुरुस्त रखे जाएं ट्रैक रूट के पैदल मार्ग एवं गेस्ट हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुरुस्त रखे जाएं ट्रैक रूट के पैदल मार्ग एवं गेस्ट हाउस
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने पिंडारी ट्रैक रूट के सुधारीकरण और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए ट्रैकिंग रूटों के पैदल मार्ग और गेस्ट हाउसों के साथ ही हट्स को दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने पर्यटकों के बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन का सुझाव भी दिया।
ट्रैकिंग सीजन को देखते हुए कलक्ट्रेट सभागार में पर्यटन विकास विभाग, लोनिवि, केएमवीएन, जिला पंचायत और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल रूटों के सुधार और प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के ठहरने, भोजन, आवागमन आदि के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखनी जरूरी हैं। उन्होंने पर्यटन विभाग को पोर्टर, गाइड के लिए स्थानीय बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षण देने, ट्रैकर्स के भोजन में स्थानीय व्यंजनों को शामिल करने को कहा। केएमवीएन को पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। डीएम ने लोनिवि के ईई से मार्ग सुधारीकरण और पुलिया निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने ट्रैक रूट के प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर, होर्डिंग, पंफलेट छपवाने को कहा। बैठक में इंजीनियर आरके पुनेठा, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट आदि मौजूद थे।