फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Keep in mind, the same complaint should not come again and again: ADM

ध्यान रहे, बार-बार न आए एक ही शिकायत : एडीएम

Mon, 16 Jun 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Keep in mind, the same complaint should not come again and again: ADM
बागेश्वर। तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार में एडीएम एनएस नबियाल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निदान करने को कहा। एक ही शिकायत बार-बार जनता दरबार में न आए, इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनता दरबार में सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पेयजल आपूर्ति, बिजली बिल, संचार, पेड़ कटान आदि की 29 शिकायतें दर्ज की गईं। खोलसीर के पूरन चंद्र ने मल्लीधार सड़क निर्माण, आमखेत के चंचल सिंह ने तुन वृक्ष के कटान, दफौट की ममता देवी ने दफौट-बनकोट मोटर मार्ग, मदगोपेश्वर की बीना देवी ने बेनाप भूमि में कब्जा और अवैध निर्माण, मंडलसेरा के रमेश राम ने सेवानिवृत्ति के बाद का बकाया भुगतान, टकनार के सकत सिंह ने अगस्त 2024 से बिजली बिल न मिलने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

बिलौना के रमेश प्रकाश ने बीएसएनएल टावर की देखभाल, पुड़कुनी के बिशन सिंह ने आवास उपलब्ध कराने की मांग रखी। एडीएम नबियाल ने अधिकारियों को प्राथमिकता से समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। सभी अधिकारी लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से स्थायी समाधान करें। इस मौके पर डीडीओ संगीता, एसडीएम मोनिका, जितेंद्र वर्मा, अनिल सिंह रावत समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed