{"_id":"e531bbe2da8b826e92a9a4febbd428c2","slug":"kausani-got-sick-leopard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी में मिला बीमार तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी में मिला बीमार तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतरिया मार्ग पर सोली नाकुरी गांव में नर तेंदुआ बीमार हालत में मिला। वन विभाग की टीम उसे पिंजरे में कैद कर ले गई, उसे रेस्क्यू सेंटर में भेजा गया है। दिन के समय नाकुरी गांव के पास निर्जन स्थान पर स्थानीय लोगों ने तेंदुए को देखा। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे भागने का प्रयास किया, लेकिन कमजोरी के कारण वह बहुत धीमी गति से चल रहा था।
विज्ञापन
इस बीच मौके पर भीड़ जुट गई। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। बागेश्वर में वन विभाग के पास रेस्क्यू आदि के संसाधन न होने के कारण अल्मोड़ा से रेंजर श्याम सिंह करायत, चिड़ियाघर के प्रभारी केवलानंद पांडे कर्मचारियों की टीम के साथ पिंजरा लेकर वहां पहुंचे। वन दरोगा दीप चंद्र और विभाग के अन्य कर्मचारियों ने ट्रेंक्युलाइजर गन से बेहोश किया और पिंजरे में रखकर अल्मोड़ा ले गए।
विज्ञापन
रेंजर ने बताया कि चिड़ियाघर के प्रभारी केवलानंद पांडे अपने अनुभव के आधार पर तेंदुए को न्यूमोनिया होने की आशंका जताई है। उसे अल्मोड़ा स्थित रेस्क्यू सेंटर में रखकर इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया पिंजरे में आने के कुछ देर बाद ही उसे होश आ गया था। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। तेंदुए की लंबाई साढे़ छह फीट और आयु करीब छह साल है।
विज्ञापन