फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Katyur Valley clamors for Karnaprayag-Garuda railway line

Bageshwar News: कर्णप्रयाग-गरुड़ रेल मार्ग के लिए कत्यूर घाटी ने भरी हुंकार

Sat, 24 Jan 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 24 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Katyur Valley clamors for Karnaprayag-Garuda railway line
गरुड़ (बागेश्वर)। पहाड़ की लाइफलाइन कही जाने वाली रेल सेवा के लिए अब आर-पार की जंग शुरू हो गई है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन को गरुड़ तक विस्तार देने की मांग के लिए कत्यूर घाटी के प्रबुद्धजन और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने कहा है कि कर्णप्रयाग से गरुड़ की महज 42 किमी की दूरी तय होते ही जिला सीधे राजधानी देहरादून और देश के अन्य बड़े शहरों से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि रेल आने से पहाड़ों में माल ढुलाई सस्ती होगी। इससे दैनिक उपभोग की वस्तुओं और निर्माण सामग्री के दामों में भारी गिरावट आएगी। सड़क मार्ग की तुलना में रेल यातायात सस्ता होने से स्थानीय व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा और नए उद्योगों की स्थापना से युवाओं को घर पर ही रोजगार उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

रेल लाइन के विस्तार से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच की यात्रा सुगम होगी, चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु भी सीधे कत्यूर घाटी पहुंच सकेंगे। इससे बैजनाथ और कौसानी जैसे पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी ऋषिकेश और देहरादून से सीधे हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed