फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Katyur Festival begins with a grand tableau

Bageshwar News: भव्य झांकी के साथ कत्यूर महोत्सव का रंगारंग आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Katyur Festival begins with a grand tableau

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ के भकुनखोला खेल मैदान में चार दिवसीय कत्यूर महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव का आगाज नगर में निकाली गई भव्य सांस्कृतिक झांकी से हुआ। सांस्कृतिक मंच से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से क्षेत्रवासियों को महोत्सव की शुभकामनाएं दी।
महोत्सव का शुभारंभ पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा ने रिबन काटकर और दीप जलाकर किया। सीएम धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि कत्यूर महोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध विरासत, लोक संस्कृति और सामूहिक एकता का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी प्राचीन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए अहम कार्य करते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का भी सशक्त मंच मिलता है, साथ ही पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है। विश्वास जताया कि महोत्सव सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करेगा। पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि महोत्सव क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं को उजागर करने का प्रभावी माध्यम है। विधायक पार्वती दास ने ऐसे आयोजनों को संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए आवश्यक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि आयोजन हमारी ऐतिहासिक विरासत को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। सीडीओ आरसी तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसडीएम वैभव कांडपाल, साहित्यकार मोहन चंद्र जोशी, अधिवक्ता डीके जोशी, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, भास्कर बोरा, बबलू नेगी, सांस्कृतिक प्रभारी नंदन सिंह अल्मिया, डॉ हेम दुबे, आदि मौजूद रहे।


झांकी में जमकर लगे ठुमके
महोत्सव की शुरूआत में सांस्कृतिक झांकी गरुड़ बाजार से बैजनाथ तक निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी झांकी में विद्यार्थियों ने होली, लोकपर्व फूलदेई, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि विषयों का सुंदर चित्रण किया। ढोल-दमाऊ और लोक संगीत की धुनों पर जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने ठुमके लगाकर खूब रंग जमाया।


स्टाॅलों के माध्यम से दी योजनाओं की जानकारी
महोत्सव में स्वास्थ्य, वन, आयुर्वेदिक, कृषि, पशुपालन, दीनदयाल ग्रामीण आजीविका मिशन (रीप), उद्यान, लीड बैंक/आरसेटी, समाज कल्याण, सेवायोजन, बाल विकास, डेयरी, सहकारिता, मत्स्य एवं उद्योग विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। अतिथियों ने भी स्टाॅलों का निरीक्षण किया।



प्रतियोगिताओं का आयोजन

महोत्सव में रंगांरग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। इनमें विद्यार्थियों, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां, भजन संध्या, स्टार नाइट शामिल हैं। पेंटिंग, ऐपण, सुलेख और मेहंदी प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed