फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Karmarai Nagar's power supply from upgradation work

सुधारीकरण कार्य से चरमराई नगर की विद्युत आपूर्ति

Fri, 14 Dec 2018 10:51 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Fri, 14 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Karmarai Nagar's power supply from upgradation work
बागेश्वर में बिजली की लाइन का केबलीकरण करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
नगर में बीते एक महीने से चल रहे सुधारीकरण कार्य के चलते नगर की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। दिनभर की कटौती से उपभोक्ता व व्यापारी वर्ग परेशान है। लोगों ने नगर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। ऊर्जा निगम विगत एक महीने से नगर की बिजली लाइनों में सुधार करते हुए बिजली के नए तार बिछा रहा है। जिस कारण शहर के बड़े हिस्से में दिन भर बिजली की आपूर्ति ठप रहती है। 
विज्ञापन


बिजली नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी शहर के तहसील रोड, पीएनबी बैंक, कत्यूर बाजार, गोमती पुल क्षेत्र सहित अन्य हिस्सों में सुधारीकरण का कार्य चलता रहा जिस कारण लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इससे नगर में व्यापारियों के व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। घरों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  लोगों ने ऊर्जा निगम से  सुधारीकरण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। इधर ऊर्जा निगम के अधिशाषी अभियंता बीएन पांडेय ने बताया कि नगर में लाइनों के सुधारीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते कटौती की जा रही है। कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed