{"_id":"61c8bf72dc0d83055307b3af","slug":"karan-won-gold-medal-in-power-lifting-bageshwar-news-hld4489448152","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्यूनी के करन ने पॉवर लिफ्टिंग में स्वर्ण सहित जीते दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्यूनी के करन ने पॉवर लिफ्टिंग में स्वर्ण सहित जीते दो पदक
हरिद्वार में पदक के साथ भारत्तोलन प्रतियोगिता के विजेता करन परिहार (पीली जर्सी)।
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। स्यूनी गांव निवासी करन परिहार ने हरिद्वार में आयोजित नार्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन के बाद उन्होंने झारखंड में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन
नार्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हरिद्वार में 18 और 19 दिसंबर को हुआ था। 75 किलोग्राम आयु वर्ग में करन ने भागीदारी की थी। उन्होंने पावर लिफ्टिंग की बैंच प्रेस विधा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं बैक लिफ्ट में भी उन्होंने अच्छा खेल दिखाया और कांस्य पदक जीता। करन इससे पहले भी काशीपुर और देहरादून में आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतरीन खेल दिखाते हुए रजत पदक जीत चुके हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता किशोर सिंह और माता गंगा देवी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।