फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kapkot will be closed on last Sunday of the month

कपकोट में महीने के अंतिम रविवार को बंद रहेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kapkot will be closed on last Sunday of the month
कपकोट के रामलीला मैदान में बैठक करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। व्यापार मंडल कपकोट की त्रिमासिक बैठक में महीने के अंतिम रविवार को मासिक बंदी रखने का निर्णय लिया गया है। तय हुआ कि मेडिकल स्टोर और होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को छोड़कर सभी दुकानदार मासिक बंदी के नियमों का पालन करेंगे। व्यापारियों ने व्यापार मंडल की बैठकों में उपस्थित न होने वाले व्यापारियों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान कपकोट में व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। कपकोटी ने कहा कि मासिक बंदी का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। इस नियम का सभी व्यापारियों को कड़ाई से पालन करना होगा। नियम तोड़ने वाले व्यापारी पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने मुख्य मोटर मार्ग की बदहाली से व्यापारियों को हो रही परेशानी पर चर्चा की।
विज्ञापन

बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की भी मांग की। बैठक में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि के साथ व्यापारियों के संवाद के लिए दिन निर्धारित करने, सरयू नदी में कृत्रिम झील का निर्माण, डाकखाने और पटवारी चौकी के बीच सरयू नदी में झूला पुल का निर्माण आदि मांगों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान महामंत्री हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, प्रकाश कांडपाल, तनुज तिरुवा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed