फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kapkot the block level seminar

कपकोट में ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी

Sat, 01 Aug 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)। Updated Sat, 01 Aug 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से यहां ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी हुई। इसमें राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलाड़ी के भास्करानंद जोशी पहला, राजकीय इंटर कालेज कपकोट की खष्टी कपकोटी दूसरा और राजकीय बालिका इंटर कालेज ऐठान की उर्मिला बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


संगोष्ठी का शुभारंभ राजकीय इंटर कालेज कपकोट के प्रधानाचार्य एमसी उप्रेती और राउमावि तिलाड़ी के प्रधानाचार्य हेम चंद्र पंत ने किया। उन्होंने बच्चों को विज्ञान के कई चमत्कार बताए।
विज्ञापन


राइंका कपकोट के सभागार में राउमावि होराली के प्रधानाचार्य पंत ने कहा कि भविष्य में ऊर्जा के परंपरागत स्रोत खत्म हो रहे हैं। सौर ऊर्जा ही विकल्प के रूप में उपयोगी सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगोष्ठी के ब्लाक समन्वयक संदीप जोशी ने विज्ञान संगोष्ठी के उद्देश्यों और इस वर्ष के विषय प्रकाश उपयोग पर जानकारी दी।

 उन्होंने बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी पांच अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विज्ञान क्लब प्रभारी विनोद कुमार गंगवार ने पुरस्कारों का वितरण किया।


यहां महेश चंद्र पंत, दीपक गोस्वामी, प्रकाश पाठक, राजेश कुमार, सतीश चंद्र जोशी, हेमवती नंदन जोशी, प्रकाश चंद्र, प्रमोद कुमार, किरन जोशी और अरूण वर्मा आदि थे।

 इससे पहले दिवंगत राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को भावपूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने बच्चों से उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed