फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kapkot plants distributed to farmers

फलदार पौधों के रोपण से बढ़ेगी आमदनी : मनोहर

Sat, 20 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 20 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kapkot plants distributed to farmers

मंडी परिषद सितारगंज की ओर से यहां ब्लॉक परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, किसानों, उत्पादकों को 10 हजार पौधे नि:शुल्क बांटे गए। ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने कहा कि फलदार पौधों के रोपण से आमदनी दोगुनी होगी। उन्होंने किसानों से पौधों का पालन अपने बच्चों की तरह ही करने को कहा।

विज्ञापन


बताया कि विपणन बोर्ड रुद्रपुर के निदेशक धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में पौधे बांटे जा रहे हैं। कहा कि बागवानी से जहां आत्मनिर्भरता बढ़ती है। वहीं पलायन पर अंकुश लगता है। पर्यावरण भी बेहतर होता है। उन्होंने मंडी परिषद की पहल की सराहना की।
विज्ञापन


 विधायक प्रतिनिधि चामू सिंह देवली ने कहा कि सरकार किसानों, उत्पादकों के हितों के लिए सजग है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद उनकी देखरेख के साथ साथ उनकी समय समय पर गुड़ाई निराई होनी भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी परिषद सितारगंज के सचिव आरपी शर्मा ने कहा कि परिषद ग्राम पंचायतों में फलदार पौधों में सेब, पुलम, आड़ू, नाशपाती, अखरोट के पौधों के रोपण के लिए ब्लॉक प्रमुखों, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, वन पंचायत के सरपंचों को पौधों का मुफ्त वितरण कर रही है।


किसानों से पौधरोपण करके अपनी बढ़ाने की अपील की। वहां ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश शाही, बीडीओ बीसी पंत, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, खुशाल गढ़िया, बीडीसी सदस्य तारा सिंह कपकोटी, सरपंच खीम सिंह, भाजपा नगर महामंत्री सुुंदर देव, नंदाबल्लभ जोशी, प्रकाश कपकोटी, खीम सिंह कपकोटी, हरिनारायण दास आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed