फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kapkot-Pindi route demolished by rain

बारिश से कपकोट-पिंडारी मार्ग ध्वस्त

Thu, 11 May 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 11 May 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Kapkot-Pindi route demolished by rain
क्षतिग्रस्त पिंडारी मार्ग। - फोटो : अमर उजाला

मूसलाधार बारिश से कपकोट-पिंडारी मार्ग ध्वस्त हो गया है। पिंडारी के लिए अब पुल बाजार से होकर वाहनों का संचालन किया जा रहा है। मार्ग के फिलहाल खुलने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन


तीन दिन पहले मूसलाधार बारिश से कपकोट-पिंडारी मार्ग पहाड़ी से मलबा गिरने से भानी नामक स्थान पर धंस गया था। मलबे को साफ करने के बाद सड़क को दूसरे दिन वाहनों के लिए खोल दिया गया था। बुधवार को हुई बारिश से 10 मीटर से अधिक सड़क की दीवार पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। सड़क के ध्वस्त होने से पैदल आवाजाही के लायक भी स्थान नहीं बचा है। इस सड़क के बंद होने से पिंडारी के लिए अब पुल बाजार से होकर वाहनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे एक ही रूट में वाहनों का अधिक दबाव पड़ने लगा है। सड़क के ध्वस्त होने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी असुविधा हो रही है। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क का सुधार करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed