{"_id":"b7c8222241c044ffdd82a16fc0e69a53","slug":"kapkot-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोथिंग में ग्रामीणों का अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोथिंग में ग्रामीणों का अनशन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों के उच्चीकरण समेत14 मांगों को लेकर पोथिंग में चल रहा ग्रामीणों का क्रमिक अनशन मंगलवार आठवें दिन भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने मांगें पूरी हुए बगैर आंदोलन से पीछे न हटने का संकल्प दोहराया। आंदोलनकारियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
आंदोलनस्थल तिबारी में मंगलवार को राम सिंह, खुशहाल सिंह, लक्ष्मण, प्रवीन, देवेंद्र, चंचल, मोहन, ईश्वर, दलीप, तार, कुशल सिंह और धाम राम क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि गांव को जोड़ने वाली पीएमजीएसवाई की सड़क की दशा दयनीय है जबकि पिछली सरकार में स्वीकृत अन्य सड़कों का निर्माण आज तक शुरू नहीं हो सका है। राउमावि का उच्चीकरण न होने से बच्चों को आगे की शिक्षा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों और स्टॉफ का अकाल है। लोगों को उपचार के लिए यहां सात किमी दूर तहसील मुख्यालय जाना पड़ रहा है। उन्होंने चेेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान न हुआ तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। सभा का संचालन उत्तराखंड जन चेतना मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी, संरक्षक खुशाल गढ़िया ने किया। यहां ग्राम प्रधान चंपा देवी, राजेंद्र सिंह, बंशीधर जोशी, गिरीश जोशी, गणेश जोशी देवकी देवी, जानकी देवी आदि थे।
विज्ञापन