फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kapkot faltered again in the service of BSNL

फिर लड़खड़ाई कपकोट में बीएसएनएल की सेवा

Wed, 31 Aug 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 31 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kapkot faltered again in the service of BSNL
बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा दो दिन ठीक रहने के बाद मंगलवार दोपहर फिर से लड़खड़ा गई है। इस सेवा के पटरी पर न आने के कारण जहां आम आदमी परेशान है। वहीं सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, बैंकों और डाकघरों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

गुस्साए लोगों ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम केएस टोलिया को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील क्षेत्र में बीएसएनएन की मोबाइल फोन सेवा आए दिन लड़खड़ा रही है। विभाग से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएम से संचार सेवा शीघ्र सुचारु करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भाजयुमो के नगर अध्यक्ष तनुज तिरूवा, ब्लॉक अध्यक्ष राजू दानू, भाजपा नगर महामंत्री सुंदर देव, नारायण कपकोटी, गोपाल राम आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed