फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kapkot bridge.

कपकोट पुल पर हर दस मिनट पर लग रहा जाम

Wed, 29 Mar 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Wed, 29 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
 Kapkot bridge.
कपकोट पुल पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट पुल पर अब हर दस मिनट पर जाम लग जा रहा है। यहां यातायात कंट्रोल के कोई इंतजाम नहीं होने से स्थिति और भी बदतर हो जा रही है। लंबे समय तक जाम लगने से जहां सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार 108 सेवा की एंबुलेंस भी जाम में फंस जा रही है। व्यापारियों और आम लोगों ने तहसील प्रशासन से यातायात कंट्रोल के लिए पुलिस को निर्देश देने की मांग की है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि पिंडारी सड़क पर सुबह से ही वाहनों की रेलमपेल रहती है। इससे कपकोट पुल पर सुुबह से ही जाम लग जा रहा है। पुल पर भराड़ी, कपकोट और बागेश्वर की तरफ से एक साथ कई वाहनों के आने जाने से यहां सुबह से ही जाम लग जा रहा है।
विज्ञापन


जिससे सुुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। होटल व्यवसायी राजा शाही ने बताया कि बार-बार लग रहे जाम से हर कोई परेशान है। जाम में फंसे वाहनों के लंबे समय तक चालू रहने और उनसे निकलने वाले धुंए से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने पुलिस से यातायात नियंत्रण के लिए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed