फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kanyalikot Wins

खेल महाकुंभ में कन्यालीकोट और हरसीला के खिलाड़ी छाए रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kanyalikot Wins
कपकोट के हरसीला में खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तरौडा और रवाईखाल में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन हो गया है। इंटर कॉलेज हरसीला में हुए उत्तरौड़ा न्याय पंचायत के खेल महाकुंभ में बालक, बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता कन्यालीकोट की टीम ने जीती। खोखो बालक, बालिका वर्ग की प्रतियोगिता हरसीला ने जीती। वॉलीबॉल प्रतियोगिता पर कन्यालीकोट ने कब्जा किया। बालक, बालिका वर्ग की 100 गुणा 4 मीटर रिले रेस कन्यालीकोट की टीम ने जीती। 100 मीटर दौड़ कृष्ण कुमार, रवीना ने जीती। 400 मीटर दौड़ मनोज सिंह, मनीषा, 800 मीटर दौड़ प्रकाश चंद्र, भावना बिष्ट, गोला क्षेपण में विनीता आर्या, चक्का क्षेपण में प्रकाश चंद्र भावना गढ़िया, भाला क्षेपण में करन जोशी, लंबी कूद में दीपक सिंह गढ़िया, भावना गढ़िया, ऊंची कूद में कृष्ण कुमार, गुड़िया बिष्ट पहले स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागियों को भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया, प्रधान हरीश सिंह नेगी, प्रधानाचार्य मोहन गिरी, बैसानी हाईस्कूल के प्रधानाचार्य बीएस कुंवर, जीआईसी कन्यालीकोट के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश मिश्रा ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

जीआईसी रवाईखाल में हुए खेल महाकुंभ में 100 मीटर की दौड़ राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली के जितेंद्र गोस्वामी ने जीती। खोखो, कबड्डी, वॉलीबॉल प्रतियोगिता राजीव नवोदय की टीम ने जीती। ग्राम प्रधान विमला देवी ने पुरस्कार बांटे। वहां पर प्रधानाचार्य जोगा राम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed