फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kanda Mantoli Road should Be Constructed

Bageshwar News: कांडा-मंतोली सड़क के दो किमी हिस्से में कब लगेगा डामर

Mon, 29 Apr 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 29 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kanda Mantoli Road should Be Constructed
कांडा (बागेश्वर)। वर्ष 2007-08 में बनी कांडा-मंतोली सड़क के पूरे हिस्से में डामरीकरण न होने से वाहन संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2007-08 में आठ किमी लंबी सड़क कटान हुआ। वर्ष 2014 में सड़क पर डामरीकरण हुआ लेकिन केवल छह किमी हिस्से में ही डामर हो पाया। मंतोली से जय गोलू देवता मंदिर ढनौलासेरा तक दो किमी हिस्से में डामरीकरण नहीं हुआ।
विज्ञापन




मंतोली की ग्राम प्रधान दया देवी, ग्रामीण सौरभ सिंह, कमल भंडारी, मान सिंह, नीरज मेहरा, प्रकाश सिंह का कहना है डामरीकरण न होने से बरसात के दिनों में सड़क में वाहन संचालन में दिक्कत आती है। सड़क बंद रहती है। सामान लाने, ले जाने के लिए खच्चर और मजदूर लगाने पड़ते हैं। इन लोगों ने सड़क के अवशेष भाग पर डामरीकरण करने की मांग की है। इधर, स्थानीय विधायक सुरेश गढि़या का कहना है कि मंतोली सड़क के अवशेष भाग में डामरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed