{"_id":"b4d94e97130d1982f596d89b84c66061","slug":"kanda-kmsyar-soon-became-separate-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा कमस्यार शीघ्र बने अलग ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा कमस्यार शीघ्र बने अलग ब्लॉक
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 29 Sep 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा कमस्यार विकासखंड निर्माण समिति की बैठक में शासन-प्रशासन से अलग ब्लाक की मांग शीघ्र पूरी करने की मांग की गई।
विज्ञापन
बैठक में दाणोंथल में ब्लॉक की स्थापना के लिए दो लोगों ने अपनी 30 नाली नाप भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। वक्ताओं ने मांग शीघ्र पूूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
अवकाश प्राप्त खंड शिक्षा अधिकारी भगवत सिंह रौतेला की अध्यक्षता में सिमकूना गांव में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अलग ब्लॉक की मांग बागेश्वर जिले के साथ ही उठी थी।
विज्ञापन
जिला तो 1997 में बन गया, लेकिन ब्लॉक की मांग पूरी नहीं हो सकी है। छोटी प्रशासनिक का गठन न होने के कारण क्षेत्र के गांवों का विकास ठप है।
अधिकारी भी दूरस्थ गांवों का भ्रमण करने में कतराते हैं। बैठक में दाणोंथल में ब्लॉक मुख्यालय बनाने के लिए शेर सिंह धपोला और भगवान सिंह धपोला ने अपनी 30 नाली नाप भूमि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
ग्रामीणों से भविष्य में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की गई। बैठक का संचालन एडवोकेट अशोक धपोला ने किया।
यहां विशिष्ट अतिथि भगवान धपोला, कृपाल रावत, गोपाल सिंह राठौर, खीम सिंह भंडारी, भगवान भंडारी, शेर सिंह धपोला, दौलत सिंह बोरा, डॉ. नंद राम आर्या, सुरेश रावत, कोषाध्यक्ष गोविंद बोरा, पंकज सिंह डसीला, एडवोकेट भगवत धपोला, माया नेगी, बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा, नवीन जोशी आदि थे।