{"_id":"57b893824f1c1b1f176ec85e","slug":"kanda-had-chc-hospital-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा अस्पताल को मिला सीएचसी का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा अस्पताल को मिला सीएचसी का दर्जा
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पीएचसी कांडा को सीएचसी का दर्जा दे दिया है। सीएचसी में फिजीशियन व सर्जन सहित सभी महत्वपूर्ण पदों को सृजित किया गया है। मालूम हो कि कांडा तहसील क्षेत्र में अभी तक स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर केवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही है। इससे अधिकांश बीमारियों में मरीजों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है।
क्षेत्र की जनता पिछले लंबे समय से कांडा अस्पताल के उच्चीकरण की मांग उठा रही थी। इस मांग को प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि कांडा अस्पताल को उच्चीकृत कर सीएचसी बना दिया गया है। इसका शासनादेश जारी हो गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में फिलहाल मरीजों के लिए 10 बेड की व्यवस्था होगी। अस्पताल में फिजीशियन, सर्जन, निश्चेतक, बाल रोग विशेषज्ञ, तीन स्टाफ नर्स, तकनीशियन, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक सहित सभी पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
कुछ स्टाफ पहले से तैनात है। विधायक फर्स्वाण ने बताया कि जल्दी ही सृजित पदों पर डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ की नियुक्ति करने के साथ ही सीएचसी में कामकाज शुरू हो इसके प्रयास किए जाएंगे। अस्पताल के सीएचसी बनने पर क्षेत्र की जनता में खुशी व्याप्त है। सीएचसी बनने से क्षेत्र की हजारों की आबादी को जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन