फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kanda became Degree College building in 2013

कांडा में 2013 से बन रहा डिग्री काॅलेज भवन

Thu, 17 Dec 2015 12:50 AM IST
अशोक जोशी/अमर उजाला ब्यूरो/ कांडा (बागेश्वर)।
अशोक जोशी/अमर उजाला ब्यूरो/ कांडा (बागेश्वर)। Updated Thu, 17 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन

 2.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन चल रहे राजकीय महाविद्यालय के भवनों के निर्माण की रफ्तार पानी और सड़क की कमी ने थाम रखी है। इन दोनों समस्याओं को देखते हुए भवनों का निर्माण अगले साल ही पूरा होने की उमीद है। भवनों का निर्माण समय सेे नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ा है। महाविद्यालय की कक्षाएं इस वक्त राजकीय इंटर कालेज के कक्षों में चल रही हैं।

विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय के भवनों का निर्माण 2013 से बूंगाईजर के 25 नाली भूमि में चल रहा है। शासन ने भवनों के निर्माण के लिए 2.47 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। कार्यदाई संस्था पेयजल निगम निर्माण निगम (सीएनडीएस) है। भवनों के निर्माण के लिए विभाग को शासन से अब तक 70 लाख रुपये अवमुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन


इस धन से भवन निर्माण के लिए भूमि को समतल करने के अलावा स्ट्रक्चर ही तैयार हो सका है। इस क्षेत्र में पानी का अकाल है जबकि निर्माणस्थल सड़क से दूर होने के कारण ठेकेदार को निर्माण सामग्री लाने में पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। विधायक ललित फर्स्वाण के सहयोग से डिग्री कालेज परिसर को जाने के लिए एक किमी सड़क मंजूर हुई पिछले दिनों सड़क का कटान शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को आशा है कि सड़क बनने से निर्माण में भी तेजी आएगी। प्रधानाचार्य डा. भवानी दत्त कांडपाल ने बताया कि सीएनडीएस को भवनों के निर्माण में तेजी लाने के लिए अब तक कई पत्र लिख दिए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को कंप्यूटीकृत बहुउद्देशीय भवन और अन्य भवनों के निर्माण के लिए दो करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।


 उन्होंने बताया कि परिसर को बिजली के संयोजन से जोड़ने के लिए यूपीसीएल को 1.49 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। महाविद्यालय में पहले सत्र में यहां 85 छात्र संख्या थी जो अब बढ़कर 156 हो गई है।  विधायक ललित फर्स्वाण ने निर्माण एजेंसी को भवनों का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed