{"_id":"5c29076fbdec225700508f92","slug":"kanchan-pulakit-and-kanak-fight-in-the-flight-of-dreams","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपनों की उड़ान में कंचन, पुलकित और कनक ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपनों की उड़ान में कंचन, पुलकित और कनक ने मारी बाजी
Sun, 30 Dec 2018 11:29 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Published by: Almora desk
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रा. पाठशाला देवतोली में थिरकते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरसी खातीगांव में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम में सपनों के चित्र बनाने में कंचन, सुलेख में पुलकित और क्विज में कनक ने बाजी मारी। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भंडारीगांव के प्रधान राम लाल दास ने किया। उन्होंने बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए।
प्राइमरी पाठशाला देवतोली के खेल मैदान में सपनों के चित्र निर्माण प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में प्राइमरी पाठशाला सिमायल की कंचन साहनी, जूनियर वर्ग में राजूहा भैंसूड़ी टकनार के आयुष मेहरा प्रथम रहे। प्राथमिक वर्ग की सुलेख में प्राइमरी पाठशाला नगरोली के पुलकित रौतेला, जूनियर वर्ग में राजूहा भैंसूड़ी टकनार ममता प्रथम रही। क्विज प्राथमिक वर्ग में प्राइमरी पाठशाला सिमायल के कनक पंत, जूनियर वर्ग में राजूहा चंतोला के मनीष कुमार, लोकगीत प्राथमिक वर्ग में प्रा. पाठशाला नरगोली, जूनियर वर्ग में राजूहा भैंसूड़ी टकनार, लोकनृत्य के प्राथमिक वर्ग में प्रा. पाठशाला ठांगा, जूनियर वर्ग में राजूहा तुषरेड़ा प्रथम रहा। प्राथमिक वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्राइमरी पाठशाला देवली की पायल साहनी प्रथम स्थान पर रही। इस मौके पर अजय रौतेेला, प्रकाश पंत, सतीश रौतेला, भरत रावत, मीरा रौतेला, भूपाल मेहता और ललित चंद्र मौजूद थे।