फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kamlesh was killed on the orders goat thief

बकरी चोर कहने पर कर दिया कमलेश का कत्ल

Mon, 13 Jun 2016 12:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 13 Jun 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
Kamlesh was killed on the orders goat thief
किशोर की हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। कपकोट के वैशानी गांव में 11 वर्षीय कमलेश के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बकरी चोर कहकर चिढ़ाने पर उसने कमलेश की गला दबाकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन

कपकोट के वैशानी गांव निवासी पदम राम का बेटा कमलेश कुमार चार जून की शाम तीन बजे बकरियों को लेने निकटवर्ती जंगल गया लेकिन घर नहीं लौटा।

देर शाम तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी ढूंढखोज की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। छह जून की सुबह ग्रामीणों को उसका शव गधेरे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमलेश की मौत का कारण दम घुटना बताया गया। शुक्रवार को मृतक कमलेश के पिता की ओर से गांव के ही सुंदर राम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक को रविवार की सुबह वैशानी गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुंदर ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले उसने गांव के बहादुर सिंह की बकरी चोरी करने के बाद मारकर खा दी थी। कमलेश ने उसे बकरी चुराते देख लिया था। मामला खुलने पर उसकी मां ने अपनी बकरी ग्रामीण को लौटा दी थी तो मामला शांत हो गया, लेकिन कमलेश उसे बकरी चोर कहकर चिढ़ाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जून को जब कमलेश उसे मिला तो उसने 20 रुपये देने का लालच देकर उसे अपने साथ बुलाया। कुछ देर दोनों ने मालूखेत मैदान में खेला। फिर वह उसे समीप स्थित गधेरे में ले गया। जहां पर उसने पहले उसकी नाक में मुक्का मारा। फिर गला दबाकर हत्या कर दी।


इसके बाद उसके शव को गधेरे में रेत, झाड़ियों से ढककर वह घर आ गया। कपकोट के थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रायपा ने बताया कि पकड़ा गया युवक नशेड़ी भी है। उसके खिलाफ धारा 302, 201 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। हत्यारोपी को सोमवार को जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed