{"_id":"5915f3e24f1c1b1522851bf3","slug":"kamakshi-in-dance-plus-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस प्लस 3 में कामाक्षी ने बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस प्लस 3 में कामाक्षी ने बनाई जगह
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 12 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
डांस प्लस 3 में कामाक्षी
- फोटो : अमर उजाला
गरुड़ (बागेश्वर)। डांस प्लस 3 की ओर से देहरादून में आयोजित डांस ऑडिशन में सेंट एडम्स स्कूल की छात्रा कामाक्षी (सोना) चौधरी ने प्रतियोगिता के फर्स्ट राउंड में जगह बना ली है। कामाक्षी चौधरी (9) पुत्री समाजसेवी अल्का चौधरी की पुत्री है। वह सेंट एडम्स स्कूल गरुड़ में अध्ययनरत है। उसकी मां ने फोन पर बताया कि कामाक्षी उर्फ सोना ने ऑडिशन में तेजाब फिल्म के ‘एक दो तीन’ गाने पर बेहतरीन डांस कर पहले राउंड में अपनी जगह बना ली है।
विज्ञापन